फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में प्रार्थना की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण, तीन पर केस दर्ज

ishwar ashish Updated Sat, 19 Oct 2024 09:04 PM IST

अमेठी जिले के थाना बाजार शुकुल क्षेत्र में प्रार्थना सभा की आंड़ में धर्मांतरण कराने के मामले में शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। आरोपियों के पास से ईसाई धर्म से जुड़ी प्रचार सामग्री, पुस्तके, बैंक पासबुक, चेकबुक बरामद की है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे जगई पांडेय गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। उसने आरोप लगाया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील रतौली मठ कुड़वा गांव निवासी प्रहलाद अपनी पत्नी श्रीमती के साथ उसके गांव पूरे जगई पांडेय में सूर्यकला के घर में महिलाओं व पुरुषों को एकत्र किया था। जहां उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें