फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर को दबोचा, गोली लगने से घायल; साथी फरार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 10:45 AM IST

अमेठी में रामगंज के अग्रेसर गांव के पास शनिवार की रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसका साथी भाग निकला। पकड़े गए गोतस्कर से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और गोतस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इसकी पहचान सुल्तानपुर के लंभुआ के बहरौली निवासी अनीस के रूप में हुई। पूछताछ में अनीस ने स्वीकार किया कि 11 सितंबर की रात उसने साथियों के साथ गोवंश से भरी गाड़ी से पुलिस पर हमला किया था। रविवार को भी वह गोतस्करी की फिराक में था। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अनीस पर आजमगढ़ और सुलतानपुर में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फूलपुर थाना आजमगढ़ में हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट, दोस्तपुर थाना सुलतानपुर में डकैती और लूट का सामान छिपाने का मामला, जबकि लम्भुआ थाना सुलतानपुर में हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस टीम मौके से भागे आरोपी की तलाश कर रहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें