फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

अमेठी में कांग्रेस पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक व नगर अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बहादुरपुर स्थित एक रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक और सामाजिक व्यवस्था की रीढ़ है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी जो समाज को विभाजित करना चाहती हैं।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे। न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती दी जाएगी। पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से हिस्सा लेगी और संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य न केवल चुनाव जीतना है, बल्कि देश की सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों के खिलाफ खड़ा होना भी है। संविधान की रक्षा, सामाजिक समरसता और भाईचारे को बनाए रखना ही कांग्रेस का असली उद्देश्य है। कार्यक्रम में जिले की आगामी रणनीति और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता गांव, मोहल्ले और वार्ड तक पार्टी की नीतियों को लेकर जाएगा और जनता से सीधा संवाद बनाएगा। समारोह में प्रभारी मुईद अहमद, सह प्रभारी फरहान वारसी, शत्रुघन सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अल्लू मियां, शकील इदरीसी, राधेश्याम धोबी, राजीव सिंह, मनीषा चौहान व मीडिया प्रभारी फिरोज आलम समेत सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें