फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बीजेपी जिलाध्यक्ष और बीएलओ विवाद पर गरमाई सियासत

अमेठी में संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में बुधवार को मतदान केंद्र पर हुई बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुंधाशु शुक्ला और बीएलओ सुभद्रा कुमारी के बीच विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया। बीएलओ के पति राकेश कुमार मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता करने और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें