फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा कमरौली के उतेलवा मोड़ पर हुआ। हादसे में शांति सिंह (55) की मौत हुई है। वह बाराबंकी के रामसनेही घाट के पूरे भदौरिया मजरे तोरई पिथुरपुर गांव की रहने वाली थीं। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। बेटे आदर्श सिंह ने बताया कि वह मां शांति सिंह के साथ जगदीशपुर सीएचसी दवा लेने जा रहे थे। उतेलवा मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। वह आगे थे और मां पीछे चल रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने आनन फानन मां को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें