विकसित भारत जी राम जी योजना के माध्यम से विकसित गांव का सपना साकार होगा। आने वाले समय में यही विकसित गांव विकसित भारत का आधार बनेंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था क पहले मनरेगा के तहत सिर्फ 100 दिन की रोजगार गारंटी थी। नई व्यवस्था में केंद्र सरकार की ओर से 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जाएगी। पहले मनरेगा में सिर्फ मिट्टी से जुड़े काम कराए जाते थे। अब इसके दायरे को बढ़ाया गया है। यह बातें बसखरी रोड स्थित सर्किट हाउस में रविवार को खेल एवं युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री खेल व प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी कार्य ग्राम सभा स्तर पर तय होंगे और ग्रामीणों की सहभागिता से विकसित ग्राम पंचायत योजनाएं तैयार की जाएंगी। सभी कार्य विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक पर दर्ज होंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार रुकेगा।