फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान की फसल पानी में डूबी, किसान परेशान, बोले- पानी नहीं निकला तो खराब हो जाएगी फसल

बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ज्यादातर गांव में धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। खेत में लगातार बारिश और खेतों में जलभराव से धान की फसल पानी में डूब गई है। कई स्थानों पर खेतों में कटी पड़ी धान की फसल भी कर खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे खेतों में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है। मरकामऊ, बदोसराय, टिकुरी, हजरतपुर, सहित आसपास के केके गांव में किसानों ने मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी। बारिश का पानी भरने से फसल सड़ने लगेगी। किसान नौमिलाल, राजकुमार ,जगदीश, पप्पू, दीपक आदि ने बताया कि जल्द ही पानी की निकासी नही की गई तो पूरी तरह फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान अब सरकार और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनका कहना है कि नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें