गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करने गए युवक ने शराब के नशे में अपने मलाशय में बोतल डाल ली, जो पेट में फंस गई। अत्यधिक दर्द होने के बाद वह वापस गांव आया और यहां शहर के के पटेल नगर के निकट डॉ. विपिन वर्मा के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया तो उनके रौंगटे खड़े हो गए। पेट में एक बोतल फंसी हुई थी। जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और बोतल को बाहर निकाला। फिलहाल उसकी हालत ठीक है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।