फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: सुरेंद्र माझी की हत्या के बाद से परिजनों में गम और गुस्सा, खुलासे के करीब पुलिस

टांडा के लकड़ी व्यवसायी और समाज सेवक के रूप में पहचान रखने वाले सुरेंद्र माझी की तीन मार्च को हुई धारदार हथियार से हत्या के बाद से हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र को आखिरी बार फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की तो अरविंद प्रजापति निवासी पूरा एकडल्ला टांडा का नाम सामने आया था। पुलिस अरविंद तक पहुंचने के लिए उसकी पत्नी गीता से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी चार मार्च की सुबह उसका शव अकूतनगर माइनर के किनारे मिल गया था। इसके बाद पुलिस के पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी, लेकिन इसी बीच चंदू निवासी छांगुरपुर मिश्रौलिया का नाम सामने आ गया। शुक्रवार को इस घटना के तीन दिन बीत चुके हैं। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा। शुक्रवार को सुरेंद्र माझी के छज्जापुर स्थित पैतृक आवास पर शुद्धि का कार्यक्रम हुआ है। यहां मौजूद मृतक के चाचा नंदलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले से ही सुरेंद्र के पास फोन आ रहे थे, लेकिन घटना के दिन अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। बहन नीतू ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में सीओ शुभम कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में अरविंद और चंदू की भूमिका सामने आई है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें