फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभारी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान

संचारी नियंत्रण अभियान की शुरुआत बुधवार को प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कलेक्ट्रेट से की। इसके साथ प्रभारी मंत्री और डीएम ईशा प्रिया ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान में 11 विभाग आपसी तालमेल व समन्वय से काम कर रहे हैं। इससे पहले मंत्री ने सभी को शपथ दिलाई। मंत्री ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि, उद्यान, सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा व सूचना विभाग आदि की टीमें गांव-गांव पहुंचें। कहा कि जिले का कोई भी गांव ऐसा न बचे, जहां एंटीलार्वा का छिड़काव न किया जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। बुखार आदि से पीड़ित कोई व्यक्ति मिलता है तो तत्काल उसे नजदीकी सीएचसी, जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज कराएं। अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें