फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व विधायक के चचेरे भाई का चकमार्ग किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर चकमार्ग के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों व पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अरविंद के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक अनीता कमल के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें