धनतेरस और दिवाली में सोने-चांदी खरीदारी का सबसे बड़े अवसर होते हैं। लोग पारंपरिक रूप से कम से कम एक प्रतीकात्मक आभूषण या सिक्के की खरीदारी जरूर करते हैं। 2025 में सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। त्योहार के दौरान लोग कम कीमत में भी जेवरात या सिक्के खरीद सके, इसके लिए शहजादपुर के सराफा कारोबारियों ने तोड़ निकाला है। हल्के गहनों व सिक्कों की खेप दुकानों पर जुटाई है, ताकि खरीदारी करने वाले लोगों पर महंगाई का मानसिक दबाव नजर न आए। सराफा कारोबारियों के इस प्रयोग का असर भी अभी से दिखने लगा है। धनतेरस व दीपावली को लेकर अभी से डिमांड व बुकिंग दुकानों पर होने लगी है।