फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोर का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के भौंरा गांव में शनिवार को घर से साइकिल लेकर निकले 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को गांव के ही तालाब में मिला। लापता किशोर की तलाश में जुटे परिजनों को तालाब में उसका शव मिलने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। गंगाराम मौर्य का 13 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन शनिवार सुबह साइकिल लेकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। पहले परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला। शव मिलने की जानकारी लगते ही देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें