फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों का फूटा आक्रोश, अकबरपुर-सुल्तानपुर हाईवे किया जाम

अंबेडकरनगर क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर रविवार को किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। महरुआ बहुउद्देशीय सघन सहकारी समिति केंद्र पर यूरिया वितरण न होने से नाराज किसानों ने सुल्तानपुर-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने वितरण शुरू कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। किसानों का आरोप था कि धान की फसल के लिए इस समय यूरिया अत्यंत आवश्यक है, लेकिन सहकारी समिति द्वारा वितरण व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सुबह 5.00 बजे से किसान केंद्र पर लाइन लगाते हैं, जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होती हैं, फिर भी उन्हें सिर्फ एक बोरी यूरिया दी जा रही है। रविवार को वितरण न होने के चलते किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। इसकी जानकारी लगते ही महरुआ थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर मौके पर पहुंच गए और किसानों से वार्ता की। किसानों की मांग पर खाद का वितरण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। झुरी सिंह, बक्का पांडे, नीरज मिंटू पांडेय, बका राम प्रसाद, बिस्मिल्लाह, लिद्दूर, और सिकंदर खान समेत अन्य किसानों ने यह भी आरोप लगाए कि आम किसानों को जहां सिर्फ एक बोरी यूरिया दी जा रही है, वहीं समिति के कुछ सदस्यों को पहले 15-20 बोरी तक यूरिया वितरित किया गया है। इसके बाद सचिव से संपर्क कर पुलिस की मौजूदगी में वितरण कार्य प्रारंभ करवाया और स्थिति को सामान्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें