फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता किए गए हाउस अरेस्ट, नहीं निकाला जा सका पैदल मार्च

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं को बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य नेताओं के घर पर रात से ही पुलिस ने डेरा डाल लिया। नतीजतन कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित पैदल मार्च का आयोजन नहीं हो सका। कांग्रेस नेताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंंका गांधी की गिरफ्तारी, नीट पेपरलीक के अलावा डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर की मनमानी, यूरिया खाद की किल्लत के मुद्दों पर बुधवार को विशाल जन-प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था। पटेल नगर तिराहा अकबरपुर से कलेक्ट्रेट तक पद यात्रा भी निकाली जानी थी। इससे पहले ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास महरुआ के बरामदपुर दरियारी में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। मंगलवार रात नौ बजे ही पुलिस ने उनके आवास पर डेरा डाल लिया था। सुबह इसकी जानकारी होने पर तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सरकार व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के साथ वह शांतिपूर्ण ढंग से पद यात्रा करना चाहते थे लेकिन सरकार विपक्ष से डरी हुई है। यही वजह है कि विरोध रोकने के लिए बार-बार पुलिस को आगे किया जा रहा है। इनके अलावा एआईसीसी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी व उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव को भी हाउस अरेस्ट किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें