फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलालपुर में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के जल्दीपुर ग्राम सभा में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे कई किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशंभरपुर निवासी सभाजीत मौर्य और लालजीत की लगभग 15-15 बिस्सा गेहूं की फसल काटकर मड़ाई के लिए खेत में रखी गई थी और वे थ्रेसर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों तक पहुंच गईं। इस हादसे में जीत बहादुर यादव, लाल बहादुर यादव, शेर बहादुर यादव और राजबहादुर यादव की करीब 18-18 बिस्सा गेहूं की फसल भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार आग सबसे पहले सभाजीत मौर्य के खेत में लगी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद किसानों में भारी नुकसान को लेकर चिंता व्याप्त है। प्रशासन से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें