अंबेडकरनगर। जिले के 12 केंद्रों पर टीईटी परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो से चार जुलाई तक पांच पालियों में 25,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होंगी। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई।