अंबेडकरनगर। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मरीजों की कतार ओपीडी में लग गई। परचा बनवाने के लिए काउंटर पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं चिकित्सकों के कमरे के सामने भी कतार रहीं। कुछ लोगों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष में काफी भीड़ रही। अस्पताल के हर विभाग में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल के एमसीएच विंग भी महिला मरीजों की भीड़ रही।