फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली से पहले आपरेशन सिंदूर, बाबा का बुल्डोजर वाली पिचकारियों की भरमार

अंबेडकरनगर। जिले में होली की धूम शहर से लेकर बाजारों तक नजर आ रही है। आपरेशन सिंदूर, बाबा का बुल्डोजर, एके 47, विराट कोहली, मोदी थीम वाली पिचकारी और मुखौटे लोगों को खूब भा रहे हैं। बच्चों को त्रिशूल ओम डमरु थीम पर बनी पिचकारी ज्यादा पसंद आ रही है। इनमें गन पिचकारी, कलर फॉग पिचकारी, फाग टाइप कलर स्प्रे और कलर सिलेंडरअनार बम पिचकारी जैसी अनोखी वैरायटी शामिल हैं। दुकानदार अमजद ने बताया कि अभी से लोग होली की खरीदारी में जुट गए हैं और अगले कुछ दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। होली का यह बाजार रंगों से सराबोर है, और नए-नए डिजाइनों की पिचकारियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। इसके अलावा गांव, कस्बे के व्यापारियों ने खरीदारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें