फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें... परीक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अंबेडकरनगर शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को परीक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड के दसवीं, 12वीं के छात्रों के अलावा अभिभावकों से संवाद हुआ। डीएम, डीआईओएस व विषय विशेषज्ञ ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। डीएम ने कहा कि परीक्षा के सिर्फ 20 दिन बचे हैं, लेकिन घबराएं नहीं और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में जो प्रश्न आता हैं, उन्हें पहले हल करें। एक प्रश्न में अधिक समय न लगाएं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि यह समय परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर पुस्तिका में लिखते समय स्पष्ट लिखना है, जिससे परीक्षक सुंदर लिखावट को असानी से जांच सकें। रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ व विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार चौधरी ने फार्मूला को उत्तर पुस्तिका में लिखने के लिए कहा। इससे अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा गणित विषय के विकास यादव, भूगोल के हरेंद्र प्रताप यादव व अन्य ने अपने-अपने अनुभव व परीक्षा की टिप्स दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें