बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र स्थित फलाहारी महाराज आश्रम में बुधवार को गुरु पूजन के साथ अखंड श्रीहरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गुरु पूजन कर अखंड कीर्तन में भाग लिया और आश्रम परिसर पूरे दिन भक्ति रस में सराबोर रहा। आश्रम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के नाम का संकीर्तन किया। आयोजन समिति के अनुसार अखंड श्रीहरि कीर्तन का समापन गुरुवार को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ होगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।