अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को जिला अधिकारी ईशा प्रिया व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कस्बे के सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जीएसटी अधिकारी पीपी सिंह ने जलालपुर सराफा दुकानदारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो आर्थिक विदेशी संकट को देखते हुए पुराने सोने को ही रिसाइकल करें और गोल्ड बिस्किट जो खरीद के रखते हैं आर्थिक संकट को देखते हुए ना खरीदे। सर्राफा व्यवसायी सुरेंद्र सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सर्राफा कारोबारियों के बारे में सोचना चाहिए, जो मध्यम व्यापारी है उनके लिए समस्या हो रही है। नए सोने की बिक्री तो कम थी और साथ ही पुराने सोने को रिसाइकल होना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा उन्हें पुराने सोने को रिसाइकल करने का अधिकार भी नहीं है। इस मौके पर अखिल सेठ, राजकुमार सोनी, संतोष कुमार सोनी शत्रुघ्न सोनी गोल्डी सोनी, मनोज सोनी रमेश सोनी आनंद सोनी व अन्य सर्राफा व्यवसायी मौजूद रहें।