फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवर अभियंता की पिटाई के विरोध में जेई का धरना, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। मरैला बिजली घर के अवर अभियंता (जेई) रविशंकर निषाद की पिटाई के विरोध में मंगलवार को बिजली विभाग के अभियंताओं का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित जेई मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांत कराया। बीते 23 मई को शहजादपुर में बिजली की अनियमित आपूर्ति की जांच करने पहुंचे अवर अभियंता रविशंकर निषाद को शाह मोहम्मद, रमजान अली, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद एजाज, शाहबे आलम अब्दुल हक, अब्दुल्ला निवासी शहजादपुर ने पिटाई की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया लेकिन इससे जेई संगठन संतुष्ट नहीं था। उनका मानना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी नाराजगी के चलते जेई मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और तत्काल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नितीश कुमार और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी जेई और संगठन के पदाधिकारियों से बात की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की सक्रियता के बाद तत्काल दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद, अवर अभियंता संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के समझाने पर धरना समाप्त कर दिया। इस धरने में जेई संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल बाल्मीकी, जिला सचिव रवि शंकर निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीके शुक्ला, वित्त सचिव तकरीम रजा, विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रदेश सचिव संजय यादव, जेई सतीश कुमार, एसडीओ वरूण कुमार, धवनपाल सहित कई अन्य अभियंता और एसडीओ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें