फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अंबेडकरनगर...दिल्ली व वैष्णो देवी जाने वाले यात्री निरस्त कर रहे यात्रा

दिल्ली में हुए धमाके का असर ट्रेनों के साथ बसों में दिखने को मिल रहा है। दहशत के कारण लोग दिल्ली के साथ जम्मू की यात्रा निरस्त कर रहे हैं। धमाके के बाद अकबरपुर रेलवे स्टेशन में दिल्ली व वैष्णों देवी जाने वाले करीब 150 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करा दिए। इनमें से 30 टिकट स्टेशन से बुक कराए गए थे। सोमवार को नई दिल्ली में कार धमाके की घटना से यात्री सहमे हैं। दिल्ली के साथ ही जम्मू जाने वाले लोग यात्रा निरस्त कर रहे हैं। वहीं, बसों में भी आधे से कम यात्री नजर आए। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि शादियों का सीजन चल रहा है। यहां से लोग कम जा रहे हैं, जबकि वापसी में ज्यादा आ रहे हैं। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि बृहस्पतिवार तक काउंटर से 30 टिकट कैंसिल हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें