फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बसखारी के मुजाहिदपुर में पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने पर सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जो की पहचान अमित कुमार (27) के रूप में की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव नीचे उतरने की कोशिश की तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बसखारी पुलिस के साथ ही टांडा और इब्राहिमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अमित ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकला था। शनिवार की सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर संदीप का शव गांव की पंचायत भवन के निकट आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक का दो वर्ष पहले विवाह आजमगढ़ की गुड़िया से हुआ था। इन दोनों के बीच अनबन के चलते गुड़िया अपने मायके में रह रही थी। मृतक की भाभी ने आरोप लगाया गुड़िया किसी और युवक से बात करती थी और पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। आखरी बार रक्षाबंधन के बाद एक दिन के लिए घर आई थी। दूसरे दिन सास पर मारने पीटने का आरोप लगाकर अपने घर चली गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें