फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में शिव-पार्वती की आराधना में सजा सुहाग का संकल्प

हरितालिका तीज पर सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का रंग नजर आया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाओं ने दिनभर व्रत और पूजन का क्रम जारी रखा। पर्व को लेकर रविवार से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। महिलाओं ने व्रत और पूजन के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी की। हरी चूड़ियों और नए वस्त्रों की भी खरीदारी हुई। सोमवार को सूर्योदय से पहले महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना शुरू की। इसके बाद निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में स्नान के बाद शाम को सूर्यास्त से पहले भी महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं। भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने फलाहार किया। अकबरपुर के गायत्री मंदिर, शहजादपुर शिवालय घाट, पहितीपुर रोड स्थित शिव मंदिर, मीरानपुर शिवालय घाट और बस स्टेशन स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिरों में दिनभर पूजन का क्रम चलता रहा। जलालपुर संवाद के अनुसार नगर के मठिया मंदिर, पक्का शिवालय और छाछू मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में भी हरितालिका तीज पर महिलाओं ने पूजा की। सुबह से मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की आवाजाही बनी रही। कई महिलाओं ने घरों में भी भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की। पर्व को लेकर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। महिलाओं ने हरी चूड़ियां, नए कपड़े और पूजन सामग्री खरीदी। रुक्मिणी मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सूर्योदय के बाद पूजा-अर्चना कर सुहागिन महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही निर्जला व्रत पूरा होगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें