फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में सड़क सुरक्षा का संदेश देने सड़कों पर उतरे छात्र, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को रेडियंट अकादमी के छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे। रामलीला मैदान में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखा और विद्यार्थियों के संदेश को सराहा। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़ेपुर की शिक्षिका प्रमिला यादव की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में संगीत शिक्षक रणवीर श्रीवास्तव और प्रतिष्ठा गौर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। यातायात उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं। यदि लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें तो बड़ी संख्या में हादसों को रोका जा सकता है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों के अभिनय की सराहना की और सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें