फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में सर्प के डसने से मासूम की जिला अस्पताल में मौत, परिजनों का हंगामा

अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब इलाज के दौरान पांच वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सम्मनपुर क्षेत्र के खपुरा निवासी सुरेंद्र की बेटी अंशिका को बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे सर्प ने डस लिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान किशोरी दो घंटे अस्पताल में रही लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की ओर से इलाज में लापरवाही बरती गई। आरोप यह भी है कि चिकित्सक चूहा काटने की बात कह रहे थे जबकि परिजन सर्प के डसने की बात बता रहे थे। शाम 8:00 बजे उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर परिजनों ने शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेन्द्र कुमार के साथ धक्का मुक्की की बात भी सामने आ रही है। किशोरी को डॉ विश्वास ने भर्ती किया था। अस्पताल में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। इसके बाद मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार को आना पड़ा। फिलहाल अभी परिजनों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। वाटर के दौरान पुलिस कर्मियों और परिजनों के बीच में धक्का मुक्की भी हुई है। अधिकारी फिलहाल परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए मनाने में जुटे हुए हैं। सीएमएस डॉ पीएन यादव ने बताया कि बच्ची को सर्प काटने से सम्बन्धित उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप बेबुनियाद है। एंटी स्नेक वेनम का पूरा डोज़ दिया गया है। हालत हालत गंभीर देखते हुए रेफर भी किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें