फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में जमीन के लिए भाभी-भतीजे ने की गला घोंटकर हत्या, करंट से दुर्घटना दिखाने की कोशिश

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 05:40 PM IST

मालीपुर क्षेत्र के तेंदुआ दियरा गांव में अजय कुमार शुक्ला उर्फ गब्बर (45) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ शव उसके घर पर पड़ा मिला। एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीन टीमों का गठन किया और चंद घंटों में ही खुलासा करने का दावा भी कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जमीन के लालच में अजय की हत्या की वारदात को उनकी भाभी सोनी शुक्ला ने अपने भतीजे अनिरुद्ध शुक्ला के साथ मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद शव के पैर में बिजली का तार लगाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने सोनी और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साजिश में शामिल बताए जा रहे मृतक के भाई राजेश शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। तेंदुआ दियरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव उनके निर्माणाधीन मकान में मुख्य चैनल गेट के पास तख्त पर खून से लथपथ मिला था। उनके गले में गमछा कसा था और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पैर के अंगूठे में बिजली का तार लगा था जिसमें करंट प्रभावित हो रहा था। ग्रामीणों ने तार हटाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके से किचन में एक धारदार हथियार (टेंगरी) और चाकू मिला जिस पर खून के निशान थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें