फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बनाया वीडियो, वायरल

जलालपुर तहसील गेट पर रविवार की रात एक विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। तहसील गेट के बगल की दीवार पर लगाए गए पोस्टर में लिखा था कि चंदा चोर पार्टी का जलालपुर तहसील में प्रवेश वर्जित है। इस पोस्टर में निवेदक के स्थान पर रामभक्त विनय पटेल आम आदमी पार्टी लिखा गया था। रात में ही इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि सुबह होने तक यह पोस्टर यहां से गायब हो चुका था। बता दें कि सोमवार को जलालपुर में डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह की ओर से संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी जानी थीं। ऐसे में अगर यह पोस्टर सुबह तक यहां लगा रहता तो मामला तूल पकड़ सकता था। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि कोई विवादित पोस्टर लगा नहीं मिला है। किसी ने पोस्टर लगाकर वीडियो बनाने के बाद उतरवा लिया होगा। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें