बेवाना क्षेत्र के बनकटा सिसवा गांव में निषाद बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली की समस्या हो रही है। शिकायतों के बाद भी इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिस पर शुक्रवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने अधीक्षण कार्यालय अकबरपुर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार आंधी के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से बेपटरी हो गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।