फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंबेडकरनगर: गैस की किल्लत बरकरार, एजेंसियों पर लगीं लाइनें, सिलिंडर पाने के लिए आपाधापी

घरेलू एलपीजी सिलिंडर पाने के लिए आपाधापी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एक तरफ प्रशासन की ओर से 11500 रिफिल का स्टॉक होने का दावा किया जाता रहा है। वहीं, दूसरी ओर कई एजेंसियों से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटाने का सिलसिला जारी रहा। जिन एजेंसियों पर स्टॉक उपलब्ध हैं, वहां सुबह से शाम तक उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर पर्चियां कटाने की जुगत में लगे रहे। इस बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी भी उभरकर सामने आने लगी है। कई कारोबारियों ने सिलिंडर न मिल पाने के कारण खान-पान की वस्तुएं कम बनाना शुरू कर दी हैं। पूर्ति विभाग का दावा है कि आवश्यकता के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। इस बीच कई सालों से निष्क्रिय पड़े गैस कनेक्शनों को फिर से रिनीवल कराने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। बाबा गैस एजेंसी पर करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रानी भी अपना केवाईसी कराने के लिए पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें