सोहावल। रौनाही ड्योढ़ी मार्ग स्थित इंटर कॉलेज के बाग में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ सपा नेता फिरोज खान गब्बर ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा राजू ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग उपस्थित रहे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।