फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर सभासद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर में जलालपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार की बात कहकर मंगलवार को सभासद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश कुमार मिश्र की अगुवाई में सभासदों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर इससे पूर्व एसडीएम राहुल गुप्ता को शिकायत पत्र दिया गया था। इस पर अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके विरोध में हम लोग धरने पर बैठे हैं। अध्यक्ष और प्रधान लिपि के द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में जमकर कमीशन खोरी हो रही है। यहां विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें