फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर का ऐतिहासिक किला बना विवाद का केंद्र, पुरातत्व विभाग से सर्वे की मांग

अंबेडकर नगर जिला ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। यहां जलालपुर क्षेत्र स्थित सुरहुररपुर गांव के पास एक प्राचीन किला वर्तमान में विवाद का विषय बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह किला 11वीं सदी के महाराजा सुहेलदेव से जुड़ा है और इसे उनकी जन्मस्थली व ननिहाल माना जाता है। इतिहास में महाराजा सुहेलदेव को विदेशी आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी को पराजित करने वाले वीर शासक के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में यह किला खंडहर हो चुका है, पर इसका ऐतिहासिक महत्व बरकरार है। करीब 20 बीघे में फैला यह किला दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया है। एक समुदाय का दावा है कि यहां लगभग 600 वर्ष पुरानी मजार स्थित है, जबकि दूसरा समुदाय इसे महाराजा सुहेलदेव का किला और ननिहाल मानता है। इस विवाद को देखते हुए, तहसील प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुरातत्व विभाग से स्थल का सर्वे कराने का अनुरोध किया है। प्रशासन का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही स्थल की वास्तविक ऐतिहासिक पहचान स्पष्ट हो सकेगी और उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक धरोहर का निष्पक्ष सर्वे कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और जनपद की विरासत को उचित संरक्षण प्रदान करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें