फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर अंबेडकरनगर में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर में आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति संगठन की सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्रित आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदेश सरकार की ओर से आने वाले बजट में उनकी मांगों को शामिल करने की मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि आशा व संगिनी लगातार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती चली आ रही हैं। इसके बाद भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा आशा व संगिनी को दुर्घटना बीमा के साथ सेवानिवृत्त होने पर उन्हें 10 लाख रुपये दिया जाए। ताकि, उनका जीवन यापन बेहतर तरीके से हो सके। इस दौरान नीलम सिंह, सुनीता वर्मा, सरोज यादव, शकुंतला, लालती व पूनम आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें