फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: महिला थाने में प्रेमी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मचा हड़कंप

नरेंद्र आर्य Updated Wed, 08 Jul 2026 06:43 PM IST

प्रेम प्रसंग के मामले में सुलह कराने के लिए महिला थाने में बुलाए गए प्रेमी ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और परिजनों के सामने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अयोध्या ज़िले के तरुन के रहने वाले 25 साल के रणविजय के मुताबिक, उन्हें अकबरपुर के एक गाँव की युवती से प्यार है। दोनों पिछले पाँच साल से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। आख़िरकार, उनके परिवार वाले उनकी ज़िद के आगे झुक गए और शादी के लिए राज़ी हो गए। युवक इसी साल अपनी प्रेमिका से विवाह करने की जिद पर अड़ा था। 29 जून को उसने अपनी प्रेमिका के पास फोन किया। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर उसका फोन काट दिया था जिसके बाद प्रेमी ने अयोध्या से ही डायल 112 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को प्रेमी व प्रेमिका के साथ उनके परिजनों को महिला थाने में बुलाया। सुबह 10 बजे प्रेमी-प्रेमिका के साथ उनके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद भी युवक युवती से ही शादी करने पर अड़ा रहा। इसी बीच रणविजय ने अपने पास छुपाई विषाक्त पदार्थ खा लिया। सीओ भीटी प्रभारी अधिकारी महिला थाना लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि युवक ने पहले से ही कुछ खा रखा था। थाने में उसकी तबीयत बिगड़ती देख पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हालत स्थिर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें