अंबेडकरनगर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1.30 बजे तक 240 मतदाताओं ने मतदान किया। दो दिन में 2253 मतदाता मतदान करेंगे। दीवानी परिसर के नए भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई। मतदान के लिए तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दीवानी के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। निर्वाचन के नोडल अफसर एडीजे एफटीसी प्रथम परविंद कुमार ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। यहां निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निष्पक्ष मतदान करने के निर्देश दिए। दीवानी के बाहर व अंदर पुलिस बल मुस्तैद नजर आई। दोपहर 1.30 बजे तक 240 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर चुके है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 17 जनवरी को भी मतदान होगा।