फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबेडकरनगर में शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने तहसील में किया हंगामा

अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मोहल्ले से देशी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की। शनिवार को तहसील दिवस आयोजन किया जा रहा था। एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार सिंह सुनवाई कर रहे थे। तभी जौकाबाद मोहल्ले से लगभग 200 की संख्या में महिलाओं ने मोहल्ले से देसी शराब दुकान का स्थानांतरण किए जाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। किया। महिलाओं को शिकायत को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आबकारी निरीक्षक और उप जिलाधिकारी पवन जायसवाल मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान कराएंगे। इसी आश्वासन पर महिलाओं ने मंगलवार तक कोई विरोध न करने की बात कही। बता दें कि यह महिलाएं पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुकी है। साथ ही जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें