अंबेडकरनगर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) शनिवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में 13,990 के सापेक्ष 13,086 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 904 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में कुल पंजीकृत 10,969 की तुलना में 663 व दूसरी पाली में 3,021 के सापेक्ष 2780 उपस्थित रहे। परीक्षा देने के बाद बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। साथ ही आपस में प्रश्नपत्र का मिलान करते नजर आए। वहीं, कुछ 40 से 50 की उम्र के शिक्षकों ने याददाश्त कमजोर बताया।