फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में सराफ की दुकान से चोरी करने वाले गिरोह के आठ शातिर दबोचे गए

अंबेडकरनगर में महरुआ के मंसापुर बाजार में स्थित आभूषण की दुकान में नकबजनी कर 10 लाख रुपये के आभूषण और बसखारी में स्कूल से प्रोजेक्टर व बैटरी चोरी की वारदातों का मंगलवार को पुलिस ने राजफाश किया है। दोनों घटनाओं में चोरी किए गए माल के साथ सात को गिरफ्तार किया गया और एक बाल अपचारी को संरक्षित किया गया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि महरुआ के औरंगनगर पहितीपुर निवासी मुकेश सोनी की मंसापुर बाजार में रामलखन महेश ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। दो नवंबर की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। सुबह 10 बजे दुकान का शटर खोलकर अंदर दाखिल हुए तो सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी खुली थी। दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर घुसे चाेरों ने तिजोरी से करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। सीडीआर के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चोरी का सोना बेवाना के कर्माजगदीशपुर निवासी रामपाल अग्रहरि की दुकान पर बेचा गया है। पुलिस ने जब रामपाल को हिरासत में लेकर सख्त से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने चोरी के मास्टर माइंड अकबरपुर के खरगपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि पीठापुर सरैया निवासी राज करन उर्फ करिया और कोड़रा निवासी विवेक कुमार के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर नकब लगाने में इस्तेमाल किया गया सब्बल के अलावा सोने व चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। एसपी ने ने प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर और स्वॉट व सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार पांडेय की टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपी विवेक के खिलाफ तीन और विशाल और राजकरन के खिलाफ एक-एक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें