अंबेडकरनगर में अकबरपुर के विजयगांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल हुए बच्चाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में ही शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी होते ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने स्थिति संभाली। इस दौरान लगभग पुलिस को दो घंटे से अधिक परेशान होना पड़ा। वहीं पुलिस लगातार कार्रवाई का भरोसा देती रही लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। परिजन शव लेकर घर गए हैं, जहां पर पुलिस मुस्तैद है। परिजनों की ओर से पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।