फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नहाते समय कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 07:53 PM IST

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार की शाम कांवड़ यात्रा देखने निकले दो सगे भाई गर्मी के चलते नलकूप के पास बने कुएं में नहाने के लिए उतर गए। कुएं की गहराई अधिक होने पर दोनों डूब गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी, कटेहरी पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना कटेहरी थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की है। गांव निवासी रणजीत के पुत्र अभिजीत (12) और शिवा (9) दोपहर 4.00 बजे के आसपास घर से निकले थे। उन्होंने घरवालों को बताया था कि वे कांवड़ यात्रा देखने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों कुछ दोस्तों के साथ गांव के राजकीय नलकूप के पास स्थित कुएं में स्नान करने पहुंच गए। बच्चों का समूह नलकूप परिसर में खेल रहा था। इसी बीच अभिजीत और शिवा नहाने के लिए कुएं में उतर गए। गहराई का अंदाजा न होने और तैराकी न आने के कारण दोनों कुएं में डूबने लगे। साथी बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। इस पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को बाहर निकाला। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटेहरी लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें