फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में किसान पहचान पत्र होगा सभी योजनाओं की कुंजी, डीएम ने दी जानकारी

अंबेडकरनगर में अब भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें केवल उन्हीं किसानों को मिलेंगी, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा। इसके साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री पर किसान अपनी उपज नहीं बिक्री कर सकेंगे। कृषि विभाग से लेकर अन्य तमाम विभागों से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मई माह से बिना फार्मर रजिस्ट्री के नहीं उठा सकेंगे। डीएम अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की अंतिम किस्त 342858 किसानों के खातों में भेजी गई थी। इनके सापेक्ष 315518 किसानों का पहचान पत्र बनाया जा चुका है। 27340 किसानों का पहचान पत्र बनाया जाना बाकी है। शासन की ओर से जारी नए शासनादेश में अब फार्मर आईडी को कृषि व इससे जुड़े किसी भी विभाग की योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें