फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कोहरे की फुहार के बीच चली पछुआ हवा ने कंपाया, गलन ने किया बेहाल

अंबेडकरनगर में नए साल में दो दिन की राहत के बाद शनिवार को मौसम ने एक बार फिर तल्ख तेवर दिखाए। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच चली करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने हाड़कंपाऊ ठंड का एहसास कराया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गिरी पानी की फुहारों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस बीच शासन के आदेश पर सोमवार तक के लिए इंटर के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। दिन भर बदली छाए रहने और पाला गिरने के कारण दलहन और तिलहन और सब्जी के पैदावारी पर पाला का सीधा असर पड़ रहा है। किसान राम प्रताप प्रजापति, मोहम्मद नसीम और राम पलट यादवने बताया कि इस समय सरसों की फसल फूल की अवस्था में आ गई है। अरहर के फूल भी आ रहे हैं। टमाटर, बैंगन और आलू पर भी मौसम से सीधा नुकसान हो रहा है। आलू के पौधे पीले पड़कर मुरझा रहे हैं। जुलसना और मुरझाने लगे हैं। पत्तियों पर काले धब्बे पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें