फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में IPS अफसर की मां की हत्या, घटना पर ग्रामीणों से बातचीत की ग्राउंड रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की अंबेडकरनगर में निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उनके पैतृक गांव मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ स्थित निवास पर पुलिस की कड़ी निगरानी में भेजा गया। इसके बाद अयोध्या के राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती का शव रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में घर पर मिला। चाचा की सूचना पर पहुंचे आशुतोष मिश्रा को मां के शरीर से सोने के जेवर गायब मिले और मुंह से खून निकला रहा था। इस पर उन्होंने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मामला मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेले रह रहीं थीं। शनिवार शाम को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे और वापस चले गए थे। रविवार को दोपहर करीब 3:50 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे लखनऊ से घर पहुंचे। परिजनों के साथ शव को देखने पर हालात सामान्य नहीं लगे। आशुतोष मिश्रा के मुताबिक मां के गले से सोने की चेन, सोने के दानों वाली तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टप्स गायब थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें