फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में एक चिकित्सक के सहारे रही जिला अस्पताल की ओपीडी, मरीज हुए परेशान

अंबेडकरनगर में शनिवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस से सभी महकमें के जिम्मेदार लगे रहे। जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इस कारण ओपीडी में केवल एक ही चिकित्सक डॉ. योगेश वर्मा मरीजों का उपचार करते रहे। इसके चलते फिजीशीयन को दिखाने आने वाले रोगियों को काफी परेशान होना पड़ा। लोगों को उपचार के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में सीएमएस ने एक अन्य चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई, तब जाकर मरीजों को थोड़ी राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें