अंबेडकरनगर में कई पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को डीजल कमी दिखी। जलालपुर तहसील क्षेत्र में कई तेल पंपों पर डीजल की कमी देखने को मिली, मगुराडिला स्थित प्रदीप ऊर्जा केंद्र पर डीजल लेने आये स्थानी लोगों ने बताया कि इस समय खेती किसानी का समय चल रहा है। गेहूं की मड़ाई का कार्य तेजी पर है, डीजल न मिलने के कारण काफी समस्या हो रही है। हालांकि डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि कुछ स्थानों पर पर समस्या रही, लेकिन दोपहर बाद हालात सामान्य हो गए।