फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में चमक उठे बाजार... धनतेरस से पहले दुकानदारों पर हुई धनवर्षा; गाड़ियों की एडवांस बुकिंग

अंबेडकरनगर में दिवाली महापर्व का स्वागत करने के लिए धनतेरस की पूर्व संध्या में बाजार गुलजार हो उठे हैं। चारों ओर जगमगाती लाइटें, सजी-धजी दुकानों की कतारें और खरीदारी में मशगूल लोग त्योहार की रौनक बढ़ाने लगे हैं। गहनों से लेकर गैजेट्स तक और बर्तनों से लेकर बाइक-कार तक, हर दुकानदार और शोरूम संचालक उम्मीदों से लबरेज है, कि इस बार खरीदारी के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। इसका असर बाजार में शुक्रवार को ही देखने को मिला। कार-बाइकों के शोरूम शुक्रवार को ही ग्राहकों से पट गए। 125 कारों के अलावा 1620 बाइकों, और दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों की एडवांस बुकिंग कराई गई। कई लोग आज ही वाहन ले गए हैं। जबकि, ज्यादातर वाहन रविवार दोपहर तक शोरूम से जाने की संभावना है। इनसे करीब 30 करोड़ का कारोबार होने के आसार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें