फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बारिश के बीच व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 09:35 AM IST

अंबेडकरनगर में मंगलवार को सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बीच अकबरपुर के तमसा घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने को व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिला श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और संतान की दीर्घायु की कामना की। पानी में खड़ी महिलाओं ने छठ मइया के गीत गाते हुए पूजन किया और व्रत का पारण किया। घाट पर व्रती महिलाओं ने सूप में फल, दीपक, सुपली और ठेकुआ सजाकर अर्घ्य दिया। छठ गीतों की गूंज और व्रतधारिणियों की श्रद्धा से पूरा घाट भक्ति भाव में डूबा रहा। बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या महिलाएं छाता लगाकर घाट पहुंचीं। टांडा, राजे सुल्तानपुर में सरयू नदी के घाटों पर हजारों महिलाओं ने पूजा की। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी अभिजीत आर शंकर ने टांडा के हनुमान गढ़ी घाट का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने अकबरपुर में मोर्चा संभाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें